Rohit-Kohli खेल चुके है……. ICC फाइनल मुकाबले

Spread the love

Rohit-Kohli

India vs Australia | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

Rohit-Kohli की जोड़ी के कमाल से भारत 19 नवंबर को वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेलेगा। फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा। दोनों टीम पहले भी वर्ल्ड कप का फाइनल खेल चुकी है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2003 में वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला गया था। 2003 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रनो से हराकर वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।

Rohit-Kohli World Cup 2023 | रोहित कोहली वर्ल्ड कप 2023

Rohit-Kohli ने वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को 10 में से 10 मैचों में जीत दिलाई है। यह रोहित कोहली की उम्र को देखते हुए अंदाज़ा लगाया जा सकता है की यह उनका आखिरी विश्व कप हो। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाडी लगभग 35 की उम्र तक आते आते रिटायरमेंट ले लेते है। रोहित और कोहली दोनों ही 35 की उम्र को पार कर चुके है।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 10 पारियो में 55 की औसत के साथ 550 रन बनाये है। रोहित शर्मा ने पॉवरप्ले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए वर्ल्ड कप 2023 में पॉवरप्ले के अंदर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है।

भारतीय टीम के कप्तान रह चुके विराट कोहली ने भी अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। कोहली ने वर्ल्ड कप 2023 में 10 परियो में101.57 की औसत से सबसे अधिक 711 रन बनाये है वही यह अब तक का विश्व कप में सबसे अधिक स्कोर है। इससे पहले एक विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम था।

Rohit-Kohli ICC Finals | रोहित कोहली ICC फाइनल

Rohit-Kohli की जोड़ी सालों से भारतीय टीम के लिए एक अहम किरदार निभा रही है। दोनों ने एक साथ पहला ICC फाइनल 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था। दोनों खिलाडी अब तक एक साथ पांच ICC फाइनल खेल चुके है। वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल दोनों का छठा फाइनल मुकाबला होगा और दोनों ही खिलाडी इस मुकाबले को जीत के साथ खत्म करना चाहेंगे।

2013 – चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल

2014 – टी 20 वर्ल्ड कप फाइनल

2017 – चैंपियंस टॉफी फाइनल

2021 – वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल

2023 – वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल

2023 – वर्ल्ड कप फाइनल। ..

Ravi Shastri बनेंगे इंग्लैंड टीम के कोच, स्वीकार किया Eoin Morgan का प्रस्ताव

Cricket World Cup 2023 होगा आखिरी ODI वर्ल्ड कप

Babar Azam के बयान से मची खलबली, Virat Kohli ने भी कहा था ऐसा


Spread the love

Leave a Comment

शाहीन अफरीदी ने रचा इतिहास ऑस्ट्रेलिया ने नेदरलैंड के खिलाडी को किया शर्मसार, सन्यास लेने को मजबूर ऑस्ट्रेलिया ने नेदरलैंड के खिलाफ बनाया अनोखा रिकॉर्ड वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 50 बनाने वाले खिलाडी सबसे तेज 2000 रन बनाने वाला भारतीय युवा खिलाडी