Cricket World Cup 2023 होगा आखिरी ODI वर्ल्ड कप

Spread the love

Team India Cricket world Cup 2023

Cricket World Cup 2023 | क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023

Cricket World Cup 2023 लोगो के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। अगर यह कहा जाये की यह आखिरी ODI वर्ल्ड कप होगा तो शायद दर्शक इस बात को पसंद ना करे, मगर यह बात कुछ हद तक सही है। ICC क्रिकेट को चलाने वाली सबसे बड़ी संगठन है। ICC के पास लोगों के लिए बहुत प्रकार के इवेंट्स है, जिन्हे ICC उनके क्रम के हिसाब से आयोजित करवाता है। क्रिकेट के सभी फैंस ICC के इन इवेंट्स का बेसब्री से इंतज़ार करते है और इनके आयोजन पर पूरा लुफ्त उठाते है।

ICC इन इवेंट्स को कई प्रकार के फॉर्मैट्स में आयोजित करवाता है जैसे की वन डे, टी 20 और टेस्ट मैच के रूप में। जैसे की क्रिकेट ODI वर्ल्ड कप 50 ओवरों का होता है। तो अब अगला 50 ओवरों का बड़ा इवेंट 2027 में ही देखने को मिलेगा। 2027 से पहले भी ICC कई बड़े इवेंट्स आयोजित करेगा पर वे सभी टी 20 फॉर्मेट में होंगे।

क्रिकेट के दीवानो के लिए 2023 वर्ल्ड कप खास इसलिए है क्योकि, एक तो इसका आयोजन भारत में चल रहा है। दुनिया में सबसे ज्यादा क्रिकेट के फैंस भारत में ही है। दूसरा यह वर्ल्ड कप खास किसलिए है की अगले 4 सालो में कोई भी बड़ा ICC इवेंट्स नहीं है।

ICC Upcoming Events | ICC के आगे के इवेंट्स

  • 2024 – टी 20 वर्ल्ड कप
  • 2025 चैंपियंस ट्रॉफी (टी 20 फॉर्मेट)
  • 2025 एशिया कप (टी 20 फॉर्मेट)
  • 2026 टी 20 वर्ल्ड कप
  • 2027 ODI वर्ल्ड कप
  • 2028 ओलंपिक्स (टी 20 फॉर्मेट )

Cricket World Cup 2023 Semi Final | क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 सेमी फाइनल

वर्ल्ड कप 2023 के अभी आखिरी ग्रुप स्टेज के मैच में चल रहे है। इसके बाद अब अगले हफ्ते से क्नॉकऑउट मुकाबले खेले जायेंगे। सेमी फाइनल के मुकाबले 15 व 16 नवंबर को मुंबई व चेन्नई में खेले जायेंगे। सेमी फाइनल के लिए चार टीमें भारत, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यू ज़ीलैण्ड है।

पहला सेमी फाइनल भारत और न्यू ज़ीलैण्ड के बीच 15 नवंबर को मुंबई में खेला जायेगा वही दूसरा सेमी फाइनल 16 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जायेगा।

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा।

Cricket World Cup 2027 | क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027

Cricket World Cup 2027 अक्टूबर-नवंबर 2027 में साउथ अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जायेगा। यह ODI वर्ल्ड कप का 14वा संस्करण होगा। यह दूसरी बार होगा जब साउथ अफ्रीका और ज़िम्बाबवे दोनों एक साथ मिलकर वर्ल्ड कप का आयोजन करेंगे, आखिरी बार दोनों ने मिलकर 2003 वर्ल्ड कप का आयोजन किया था। 2023 वर्ल्ड कप में 10 टीमों ने भाग लिया है वही 2027 वर्ल्ड कप में 14 टीमें हिस्सा लेंगी।

सेमी फाइनल में पहुंचने के बाद Kane Williamson ने कहा – भारत को ….

NZvsSL: Trent Boult ने श्रीलंका के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड

Meg Lanning Retires: ऑस्ट्रेलिया की खूबसूरत महिला क्रिकेटर ने लिया सन्यास

ENG vs NED: Jos Buttler के खराब प्रदर्शन का जिम्मेदार कौन

Haris Rauf: वर्ल्ड कप इतिहास में खाये सबसे ज्यादा छक्के

Rachin Ravindra: रचिन रविंद्र वर्ल्ड कप डेब्यू में 500 रन


Spread the love

Leave a Comment

शाहीन अफरीदी ने रचा इतिहास ऑस्ट्रेलिया ने नेदरलैंड के खिलाडी को किया शर्मसार, सन्यास लेने को मजबूर ऑस्ट्रेलिया ने नेदरलैंड के खिलाफ बनाया अनोखा रिकॉर्ड वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 50 बनाने वाले खिलाडी सबसे तेज 2000 रन बनाने वाला भारतीय युवा खिलाडी